Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में किराना दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

भोजपुर में किराना दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

Saraiya आरा। जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैयां बाजार (Saraiya) मे सोमवार की रात एक किराना दुकानदार को गोली मार दी गयी। गोली दुकानदार की पीठ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी है।

jay kumar

Saraiya – कृष्णागढ़ थाना के सरैया मे सोमवार रात की घटना

जख्मी सरैया निवासी कन्हैया यादव है। बदमाशों की संख्या दो बतायी जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भाग गये। दुकानदार को गोली मारे जाने की सूचना से सनसनी मच गयी।

बदमाशों ने पहले पूछा रास्ता, फिर मार दी गोली

आरा में हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी, झपट्टा मार गिरोह की भी तलाश

गोली मारे जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कन्हैया यादव से पहले रास्ता पूछा। उसके बाद पीछे से पीठ में गोली मार दी। गोली पीठ में लगे और सीने के पास निकल गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। उसके बाद दुकानदार को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राइमरी इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन और बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है।

मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य है तेजस्वी यादव – हीरा ओझा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular