Homeबिहारआरा भोजपुरफोन पर पत्नी से बातचीत के बाद पति ने किया विषपान

फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद पति ने किया विषपान

खबरे आपकी  भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा (Kharaicha) गांव में गुरुवार की सुबह पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद पति ने विषपान कर लिया। इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक खरईचा (Kharaicha) गांव निवासी विनोद चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा चौधरी है।

jay kumar

परिजनों ने बताया कि विश्वकर्मा चौधरी के डेढ़ माह के पुत्र प्रियांशु की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी बीच गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच फोन पर झगड़ा हो गया। आज सुबह जब घर में कोई सदस्य नहीं था। इसी बीच उक्त युवक ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन अभी उसे पटना ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने सदर अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

डीएम के आदेश पर पूर्व विधायक ने जमा करायी थी बंदूक

सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। जिसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस Kharaicha गांव ले गये। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के परिवार में मां सुगंधों देवी, पत्नी कविता देवी एवं एक डेढ़ माह का पुत्र प्रियांशु है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular