Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुररेलकर्मी की पत्नी का पंखे से लटका मिला शव

रेलकर्मी की पत्नी का पंखे से लटका मिला शव

Kharona -ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव की शुक्रवार की रात की घटना 

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला। दहेज के लिये हत्या कर शव को पंखा से लटकाये जाने की बात कही जा रही है। हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया जा रहा है। मृत विवाहिता खरौना गांव नीरज राय की पत्नी निधि देवी (23 साल) थी। उसकी शादी पिछले साल दिसंबर और गवना इसी साल जून में हुआ था। नीरज राय रेलवे में नौकरी करता है और यूपी के बहराइच में पोस्टेड है। वहीं निधि के पिता शिवकुमार राय सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं और जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

 पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर तरारी थाना की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। निधि के भाई संजीत ने दहेज के लिये उसके पति, जेठ और जेठानी पर मारपीट रस्सी से गला घोंट हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि हत्या करने के बाद उसकी बहन के शव को पंखे से लटका दिया गया। ताकि घटना को खुदकुशी साबित की जा सके। कहा कि शादी के बाद से ही दहेज में कभी बुलेट बाइक, तो अन्य सामान की मांग की जाती रही थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

Kharona-दहेज के लिये गला घोंट की गयी हत्या, शव को पंखे से लटकाया- संजीत

आरा। पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नूरचक गांव निवासी संजीत कुमार ने बताया कि उसकी बहन निधि की शादी तरारी थाना क्षेत्र के Kharona खरौना गांव निवासी स्व. हरिद्वार राय के पुत्र नीरज राय से पिछले साल 10 दिसंबर को हुई थी।उसकी विदाई शादी के पांच माह बाद 10 मई 2021 में हुई थी। ससुराल जाने की कुछ दिन बाद से ही उसके पति, जेठ और जेठानी द्वारा दहेज के लिये अक्सर निधि को प्रताड़ित किया जाता था।  

Kharona- Nidhi
Nidhi

गवना के कुछ दिन बाद से ही छोड़ दिये जाने की दी जा रही थी धमकी

उसे हमेशा छोड़ दिये जाने की धमकी भी दी जा रही थी। उसे मोबाइल भी नहीं दिया जाता था। ससुराल के कोई सदस्य सामने बैठे होते थे, तभी उसे मोबाइल द्वारा बात करायी जाती थी। उसने तीन रोज पहले फोन कर घर ले चलने की बात कही थी। इसी बीच यह घटना हो गई। शुक्रवार शाम पियनिया गांव के रिश्तेदार द्वारा घटना की सूचना मिली। तब उसने निधि के पति को कॉल की, लेकिन बात नहीं हो सकी। उसके बाद रिश्तेदार को निधि के ससुराल पहुंचे तो, देखा कि उसका शव पंखे से लटका हुआ है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। निधि तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर थी। वह अपने माता-बाप की लाडली बेटी थी। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां प्रमिला देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- विश्व के सबसे बड़े यरवदा चरखे का हुआ लोकार्पण-गांधी जी के सपनों को साकार करने में लगे..

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!