Homeबिहारआरा भोजपुरबिजली तार से स्पर्श हुआ लोहे का पाइप: प्लंबर मिस्त्री की मौत,सहयोगी...

बिजली तार से स्पर्श हुआ लोहे का पाइप: प्लंबर मिस्त्री की मौत,सहयोगी जख्मी

Khedi Bazar: नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी बाजार पर बुधवार की दोपहर घटी घटना

jay kumar

नारायणपुर थाना पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी बाजार पर बुधवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक प्लंबर मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसके साथ काम कर रहा दूसरा मिस्त्री मामूली रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा- तफरी का आलम रहा।

Khedi Bazar: मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी स्व. श्यामदेव राम का 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है एवं वह पेशे से पलंबर मिस्त्री था। जबकि घायल उसका साथी संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी जितेंद्र यादव है।

Khedi Bazar

बिजली तार से स्पर्श हुआ लोहे का पाइप

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

इधर, उनके साथ काम कर रहे बबन ने बताया कि आज दोपहर जब तीनो खेड़ी बाजार स्थित कुचन यादव के बन रहे नवनिर्मित मार्केट के पास चापाकल लगा रहे थे। तभी चापाकल लगाने के दौरान मुन्ना कुमार ने जैसे ही लोहे का पाइप उठाया, तभी वह लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से स्पर्श कर गया। जिससे वह एवं उसका साथी जितेंद्र यादव करंट की चपेट मे आ गए और जिससे दोनों घायल हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में मुन्ना कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular