Homeखेलजिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन

जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिका खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

Khel Bhawan Ara आरा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (बालक/बालिका) 2026-27 का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह रविवार को खेल भवन सह व्यायामशाला, भोजपुर, आरा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Khel Bhawan Ara : खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा निखारने तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ने जिले के छात्र-छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। समारोह में खिलाड़ियों को आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular