HomeNewsबिहारयूथ फॉर सेवा का दो दिवसीय आवासीय शिविर संपन्न

यूथ फॉर सेवा का दो दिवसीय आवासीय शिविर संपन्न

Youth for Seva आरा। बिहार यूथ फॉर सेवा के तत्वावधान में दो दिवसीय आवासीय शिविर 2026 का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवा, नेतृत्व विकास, टीम भावना, आत्मविश्वास और आत्मविकास से संबंधित प्रेरक सत्र, समूह चर्चा, योग-ध्यान, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश, महापौर इंदु देवी, प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित, पूर्व महापौर रूबी कुमारी, बिहार समन्वयक आनंद कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

पद्मश्री डॉ.भीम सिंह भवेश ने कहा कि समाज सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के वंचित, कमजोर और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना है, उन्होंने युवाओं से जनकल्याण और सामाजिक समानता को केंद्र में रखकर कार्य करने का आह्वान किया।

महापौर इंदु देवी ने कहा कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है जब युवा एकजुट होकर कल्याण कार्यों में भागीदारी निभाएं। शिविर के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रूपा बहन ने सभी युवाओं को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ की शपथ दिलाई।

Youth for Seva : 75 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया

एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. अर्चना कुमारी ने आपसी सहयोग, एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया। दो दिवसीय शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 75 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने एक-दूसरे के अनुभव साझा किए और टीम भावना का परिचय दिया। संचालन अमित शाह तथा धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार भूषण ने किया।

इस अवसर पर डॉ. तनुजा कुमारी, कृष्ण भूषण, दिनेश प्रसाद सिन्हा, कुमार मोहित, सुरेश कुमार, एडवोकेट अंजनी कुमार, ऋषभ राज, डॉ. राजीव रंजन, रंजीत युवराज, शिवम कुमार, रूपेश कुमार निषाद, संतोष शाह, प्रियांशु भास्कर, आनंद शर्मा, अनु देवी, मुस्कान कुमारी, श्वेता कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहें

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular