Khushbu: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में मंगलवार की सुबह प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
- हाइलाइट: Khushbu
- परिजन ने प्रेमी के कारण जहर खाकर मरने का लगाया आरोप
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना
आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में मंगलवार की सुबह प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में आसपास इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृत युवती जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव निवासी रामाशंकर गोड़ की 18 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी है।
इधर, मृत युवती पिता रामाशंकर गोड़ ने बताया कि पड़ोस के ही लड़के अंकित सिंह से उसका एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले महीने 10 मई को वह उसके साथ भाग गई थी। आठ दिन बाद वापस लौटी थी। इसे लेकर पंचायती भी हुई थी। तब पंचायती में उसने कहा था कि मैं अपने पापा के साथ रहूंगी। उसके बाद बात खत्म हो गई थी।
Khushbu : पड़ोस के ही युवक अंकित सिंह पर बड़ा आरोप
बीते 4 जून को वह दोबारा उसी लड़के के साथ भाग गई। तीन दिन बाद बिहिया थाना पहुंची थी। जिसके बाद बिहिया पुलिस द्वारा इसकी जानकारी उन्हें दी गई थी, तो उन्होंने कहा कि मैं अगले दिन सुबह में आऊंगा। इसके बाद वह 8 जून की सुबह बिहिया थाना पहुंचे और उसे वापस घर ले आए।
इसी बीच मंगलवार की सुबह उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई तब परिजन द्वारा जगदीशपुर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उसे वापस घर लाया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।
सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता रामाशंकर गोंड़ ने पड़ोस के ही युवक अंकित सिंह के प्रेम-प्रसंग के कारण जहर खाकर अपनी बेटी के मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि मृत युवती अपने चार बहन व एक भाई में बड़ी थी। उसके परिवार में मां पूनम देवी व तीन बहन खुशी, टुनटुन, ज्योति एवं एक भाई जय मंगल है। घटना के बाद मृत युवती के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

