Homeआरा भोजपुरपीरोअजीमाबाद थाना के बड़गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

अजीमाबाद थाना के बड़गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Rekha Devi Badgaon: भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट: Rekha Devi Badgaon
  • घरेलू विवाद में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, सनसनी
  • परिजन द्वारा ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया जा रहा आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी अर्जुन सिंह की 25 वर्षीया पत्नी रेखा देवी है।

इधर, मृतका की बड़ी बहन नेहा देवी ने बताया कि तरारी थाना क्षेत्र के विपनडीह गांव निवासी उनके पिता सतेंद्र सिंह ने 1 मई 2019 को अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी कमल कृष्णा प्रसाद के पुत्र अर्जुन सिंह से उसकी बहन रेखा देवी की शादी की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चला आ रहा था।

Rekha Devi Badgaon : ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप

उन्होंने ने बताया कि उसका पति छत्तीसगढ़ में जेसीबी चलाता है। वह अपने ससुर एवं जेठानी के साथ ससुराल में रहती थी। उसने अलग से एक गैस कनेक्शन ली थी। जिसको लेकर उसके ससुर कहते थे कि जो भी उनका बेटा पैसा भेजता है, वही ले लेती है। इसी बात को लेकर एक महीने से उनके द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

इसी बीच मंगलवार को उन लोगों के द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल बड़गांव पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। इस संबंध में अजीमाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतका के परिजन द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular