Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर जमीन विवाद में मारपीट के बाद पूर्व होमगार्ड जवान की मौत

जगदीशपुर जमीन विवाद में मारपीट के बाद पूर्व होमगार्ड जवान की मौत

Nandji Singh Jagdishpur: लंबे समय से चल रहे एक कठ्ठा जमीन के एक विवाद में सोमवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल पूर्व होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Nandji Singh Jagdishpur
  • आक्रोशित लोगों ने नयका टोला के समीप बिहिया-पीरो स्टेट हाईवे को किया जाम

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोभनाथ के बथान गांव में भूमि विवाद के कारण हुई एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। लंबे समय से चल रहे जमीन के एक विवाद में सोमवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल पूर्व होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक कट्ठा जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच उपजा विवाद हिंसक रूप ले लिया। यह विवाद वर्षों से चला आ रहा था, लेकिन सोमवार को बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में 65 वर्षीय पूर्व होमगार्ड जवान नंदजी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हिंसक झड़प में दयानंद सिंह, लक्ष्मण यादव, धनजी यादव, पिंटू यादव और चनामुनि देवी भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

Nandji Singh Jagdishpur : नयका टोला के समीप बिहिया-पीरो स्टेट हाईवे किया जाम

घटना के अगले दिन मंगलवार को जब पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक का शव गांव पहुंचा, तो स्वजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने नयका टोला के समीप बिहिया-पीरो स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपितों की त्वरित गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने के तुरंत बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन व्यक्ति हत्या के मामले में और दो व्यक्ति मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए हैं। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें तीन पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। उनकी पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular