Homeभोजपुरबड़हारादोस्त को बचाने में बाइक मैकेनिक की बाढ़ के पानी में डूबने...

दोस्त को बचाने में बाइक मैकेनिक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नया ख्वासपुर गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

  • हाइलाइट: Khwaspur flood
    • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नया ख्वासपुर गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के नया ख्वासपुर गांव में गुरुवार की बाढ़ के पानी में डूबने से बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। दोस्त को बचाने के चक्कर में उसकी जान चली गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

Khwaspur flood – कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नया ख्वासपुर गांव में घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नया ख्वासपुर गांव निवासी मो. सलामुद्दीन का 19 वर्षीय पुत्र मो.राजा है। वह पेशे से बाइक मैकेनिक था।

इधर, मृतक के पिता मो.सलाउद्दीन ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह पैसा लेकर अपने तीन दोस्तों के साथ घर से बाजार की तरफ निकला। इसी बीच उसके दोस्त का चप्पल बाढ़ के पानी में बहने लगा। उसका दोस्त चप्पल को पकड़ने की कोशिश के दौरान डूबने लगा। उसे बचाने के दौरान वह डूब गया।

इसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम के अथक प्रयास के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकला गया।

इसके पश्चात राजद के पूर्व विधायक सरोज यादव एवं परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कृष्णागढ़ थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular