Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

शाहपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को निकट से समझा

  • हाइलाइट: SDM inspected – Shahpur Flood
    • निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को निकट से समझा

आरा,शाहपुर। भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार गुरुवार को जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार द्वारा बाढ़ प्रभावित शाहपुर प्रखंड के सूहिया, लालू डेरा, दामोदरपुर पंचायत के जवईनिया सहित श्याम बाबा के डेरा एवं अन्य क्षेत्रों का दौरा कर राहत शिविरों एवं केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राहत वितरण की प्रक्रिया, सामुदायिक रसोई की व्यवस्था, नावों की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं एवं जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को निकट से समझा।

एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्यरत है तथा प्रत्येक जरूरतमंद तक राहत पहुँचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को आवश्यक सहायता से वंचित न रहना पड़े।

SDM inspected – Shahpur Flood – एसडीएम ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, अमरेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह, अंचलाधिकारी रश्मि सागर सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

गर्भवती महिला का सफल रेस्क्यू: इधर, बाढ़ प्रभावित गौरा पंचायत से एक गर्भवती महिला को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम द्वारा सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया।

राहत कार्यों में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय: जिला प्रशासन बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर पूरी गंभीरता से सक्रिय है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में SDRF सहित अन्य आवश्यक टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही, 24×7 कार्यरत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पूरे जिले में स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular