Saturday, April 27, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारप्रेमिका के घर से अगवा संवेदक भोजपुर से बरामद

प्रेमिका के घर से अगवा संवेदक भोजपुर से बरामद

kidnapped amit pandey:रोहतास से अगवा कंट्रैक्टर भोजपुर से बरामद, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

  • अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव के एक घर से मिला कंट्रैक्टर
  • बिक्रमगंज स्थिति प्रेमिका के घर से तीन नवंबर को किया गया था अगवा
  • हाथ-पैर बांध अमेहता गांव में खंडहरनुमा घर में रखा गया था कंट्रैक्टर
  • मुख्य आरोपित सहित अन्य की तलाश तेज, एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी

खबरे आपकी/आरा: रोहतास जिले के बिक्रमगंज से अगवा युवक को भोजपुर से सकुशल बरामद किया गया है। उसे रविवार को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव स्थित एक खंडहरनुमा मकान से बरामद किया गया।‌ मौके से हथियार के साथ एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। अगवा युवक बघैला ओपी क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी कामेश्वर पांडेय का पुत्र अमित पांडेय है। वहीं गिरफ्तार आरोपित अमेहता गांव निवासी जयराम बताया जा रहा है। अमित पांडेय फिलहाल यूपी के वाराणसी में ठेकेदारी का काम करता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी लेने में जुटी है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और युवक से पैसे वसूलना बताया जा रहा है। घटना में चार-पांच लोगों की संलिप्तता सामने आयी है।

23
23

जानकारी के अनुसार अमित पांडेय को तीन नवंबर को ही बिक्रमगंज से अगवा किया गया था। उसके बाद उसको अमेहता गांव के एक मकान में हाथ-पैर बांध कर रखा गया था। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने युवक को देखा, तो संदेह हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने घर को घेर लिया और दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ राहुल सिंह और थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंच गये। उसके बाद खंडहरनुमा घर से अमित पांडेय और जयराम को बरामद किया गया। तलाशी के दौरान जयराम के पास से एक हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तो अपहरण का खुलासा हुआ। उसके बाद जयराम को गिरफ्तार करते हुए अमित पांडेय को बरामद किया गया। हालांकि मुख्य आरोपित सहित अन्य पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। रोहतास पुलिस को सूचना दे दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची रोहतास पुलिस द्वारा भी दोनों से पूछताछ कर जानकारी ली गयी।

kidnapped amit pandey:प्रेमिका से मिलने बिक्रमगंज आया था कंट्रैक्टर, तभी कर लिया गया अगवा

kidnapped amit pandey

इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार अमित पांडेय बिक्रमगंज की रहने वाली एक शादीशुदा युवती से प्रेम करता था। फेसबुक के जरिए करीब चार साल पहले दोनों संपर्क में आये थे। युवती का पति काफी उम्रदराज है। उस कारण दोनों में घनिष्ठता बढ़ गयी। दोनों अक्सर मिलने लगे थे। इस बीच तीन नवंबर को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। तभी चार-पांच लोगों द्वारा अमित पांडेय को अगवा कर लिया गया। उसके बाद से उसे अमेहता गांव के एक मकान में रखा गया था। जयराम उसकी देखरेख कर रहा था। अमित पांडेय का हाथ-पैर बांध कर रखा जा रहा था। इसी बीच रविवार को ग्रामीणों ने किसी तरह देख लिया और भेद खुल गया। पुलिस की मानें तो घर मालिक का अमित पांडेय की कथित प्रेमिका से कनेक्शन रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

अगवा में प्रेमिका की भूमिका भी संदिग्ध, प्यार के नाम पर वसूली करने की आशंका

वाराणसी में ठेकेदारी करने वाले अमित पांडेय को अगवा करने में उसकी प्रेमिका की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। घटना के बाद वह अपना घर छोड़कर फरार हो गयी है। अमित और जयराम से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह आशंका जता रही है। पुलिस की मानें तो अगवा करने के बाद अमित पांडेय से करीब 21 हजार रुपए वसूल भी किया गया है। अमित की ओर से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी दी है।

kidnapped amit pandey: पुलिस की मानें तो अमित पांडेय अक्सर कहा करता था कि वह काफी पैसा कमाता है। ऐसे में उसकी प्रेमिका की उसके पैसे पर नजर लगी थी। वह प्यार के नाम पर उससे पैसे ऐंठने का प्रयास कर रही थी। उस कारण उसने तीन नवंबर को अमित पांडेय को अपने घर बुलाया। उसके बाद अमित को अगवा कर लिया गया। एसडीपीओ राहुल सिंह के अनुसार इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। अगवा अमित पांडेय से एटीएम के जरिए कुछ पैसे की वसूली की गयी है। ऐसे में ऐसी आशंका है। हालांकि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी व अमित पांडेय की प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद ही मामला क्लीयर हो सकेगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!