HomeNewsक्राइमआपसी विवाद में अधेड़ को चाकू घोंपा

आपसी विवाद में अधेड़ को चाकू घोंपा

आपसी विवाद में अधेड़ को चाकू घोंपा

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति विवाद को लेकर एक अधेड़ को चाकू मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी अधेड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी 52 वर्षीय भीम सिंह है। वह कोलकाता स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है। कुछ दिन पूर्व ही वह कोलकाता से वापस अपने गांव लौटे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित युवक पट्टीदार है। वह उससे बराबर संपत्ति में हिस्से की मांग करता है। सोमवार की सुबह वह अपने नाती को दरवाजे पर खेला रहे थे। तभी उक्त युवक वहां आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular