HomeNewsबिहारनमस्ते, हम थाने से आये हैं। आपको कोई समस्या तो नहीं है?

नमस्ते, हम थाने से आये हैं। आपको कोई समस्या तो नहीं है?

Know your people, know your police: नमस्ते, हम थाने से आये हैं। आपको कोई समस्या तो नहीं है? कोई परेशानी हो, तो बताइये। हम मदद करेंगे। जी हां! आज-कल शहर की हर गली, घर और दुकानों में यह सुनने को मिल रहा है। दरअसल नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग के तहत अधिकारी हर घर दस्तक दे रहे हैं।‌ जिला मुख्यालय से शुरू हुआ नो योर पीपुल्स, नो योर पुलिस (पब्लिक को जानें, पुलिस को जानें) अभियान का यह सफर अब नगर परिषद और नगर पंचायत तक पहुंच गया है।

उस कड़ी में सोमवार को पीरो, जगदीशपुर और गड़हनी बाजार में भी पुलिस अफसरों को लोगों से संपर्क करते देखा गया। एसडीपीओ राहुल सिंह और राजीव चंद्र सिंह भी आम लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच कर संपर्क कर रहे थे। उनकी विस्तार से जानकारी ले रहे थे। चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा भी गड़हनी बाजार में लोगों के घर जाकर संपर्क करते रहे।

बता दें कि अपराध नियंत्रण और कम्यूनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से डीजीपी के निर्देश पर 25 अगस्त को नो योर पीपुल्स नो योर पुलिस अभियान की शुरुआत की गयी थी। इसके बाद एसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने बीट क्षेत्र में पब्लिक से संपर्क करने में जुट गए हैं। उस दौरान पुलिस सभी घरों और दुकानों के सभी लोगों से परिचय प्राप्त करने के साथ उनसे विभिन्न जानकारियां भी ले रही है। घरों में रहने वाले लोगों के साथ दुकानदारों और किराएदारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की जा रही है।

उस क्रम में पुलिस लोगों से कानून-व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों, उनके यहां रहने वाले छात्रों, किराएदारों, मुहल्ले में डर या भय का माहौल पैदा करने वाले और धमकी देने वाले लोगों के बारे में जानकारी ले रही है। आमलोगों को पुलिस प्रशासन की ओर से अपराध नियंत्रण को लेकर पूर्व से शुरू किये गये डायल 112 सहित अन्य कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है।

Know your people, know your police: माना जा रहा है कि पब्लिक से मिली शिकायतों के आधार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए वार्ड के आधार पर बीट और सेक्टर बनाये गये हैं। सभी सेक्टर और बीट में पुलिस पदाधिकारी और जवान प्रतिनियुक्त किये गये हैं। एसपी का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और कम्यूनिटी पुलिसिंग को मजबूत करना है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular