HomeNewsक्राइमभोजपुर में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, आम तोड़ने पर हुआ था...

भोजपुर में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, आम तोड़ने पर हुआ था विवाद

Chowri Thana News: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में मंगलवार की देर रात आम तोड़ने का विरोध करने पर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Chowri Thana News: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में मंगलवार की देर रात आम तोड़ने का विरोध करने पर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट :- Chowri Thana News
    • चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव की घटना
    • पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

आरा/चौरी: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में मंगलवार की देर रात आम तोड़ने का विरोध करने पर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह वारदात की सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। मृतक 55 वर्षीय अगहनु राम चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी स्व.बहादुर राम के पुत्र थे। वे पेशे से मजदूर थे। कंधे के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

इधर, मृतक के भतीजे नंद कुमार ने बताया कि गांव के ही मो.सलाउद्दीन का खेत व बगीचा का पहले उनके पिता बहादुर राम रखवाली किया करते थे। उनके गुजर जाने के बाद उनके चाचा अगहनु राम रखवाली करते थे। दो माह से वे उनके बगीचे में लगे आम के पेड़ का रखवाली करने के लिए रोज देर शाम जाते थे और सुबह वापस लौटते थे। रविवार की दोपहर गांव के ही चार व्यक्ति उस बगीचे में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे। जिसे देख उन्होंने विरोध किया था तो तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद उन लोगों द्वारा इन्हें धमकी भी दी गई थी।

बताया की मंगलवार की देर शाम जब वे बगीचे में रखवाली करने के लिए गए थे कि उसी बीच करीब रात्रि नौ बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मृतक के भतीजे नंद कुमार ने दो दिन पूर्व आम तोड़ने के लिए हुए चारों उक्त व्यक्तियों से झगड़ा के विवाद को लेकर उनकी गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष विवेक ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। आम को लेकर उपजे विवाद में नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है। मृतक अपने चार भाई व चार बहन में बड़े थे। परिवार में पत्नी मीना देवी,तीन पुत्री नेहा,उर्मिला मनीषा व दो पुत्र किशन एवं हरेंद्र है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular