HomeNewsबिहारKOILWAR-बुजुर्ग का अर्द्धनग्न शव बरामद, इलाके में सनसनी

KOILWAR-बुजुर्ग का अर्द्धनग्न शव बरामद, इलाके में सनसनी

Koilwar Body-पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

jay kumar

कोईलवर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित झाड़ी से बरामद हुआ शव

भोजपुर के कोइलवर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित झाड़ी से एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग का अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गीधा ओपी इंचार्ज पूनम कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़े : सोन नदी ब्रिज के उपर से नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका नदी के तेज धारा में बहते चले गए

Koilwar Body झाड़ी से बरामद बुजुर्ग के शव की कोईलवर पुलिस पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस की माने तो बुजुर्ग की स्वाभाविक मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular