HomeNewsबिहारजगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ स्थित त्रिमूर्तिया के समीप मंगलवार...

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ स्थित त्रिमूर्तिया के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड त्रिमूर्तिया के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई।

Kusum Kumari Jagdishpur: जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जगा के पीपल वार्ड नंबर-15 निवासी स्व. ललन विश्वकर्मा की 19 वर्षीया पुत्री कुसुम कुमारी है।

  • हाइलाइट:
    • पिकअप की चपेट में आने से युवती की मौत
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Kusum Kumari Jagdishpur: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड त्रिमूर्तिया के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जगा के पीपल वार्ड नंबर-15 निवासी स्व. ललन विश्वकर्मा की 19 वर्षीया पुत्री कुसुम कुमारी है। वह त्रिमूर्तियया स्थित चॉकलेट फैक्ट्री में काम करती थी।

इधर, मृतक के मामा राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह त्रिमूर्तिया स्थित चॉकलेट फैक्ट्री में काम करने गई थी। काम करने के बाद जब वह वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान पिकअप में उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन द्वारा उसे जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस के द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जाता है कि मृतका अपने पांच बहन व भाई एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां गुड़िया देवी व चार बहन अंशु कुमारी,आशा कुमारी, निधि कुमारी, आयुषी कुमारी एवं एक भाई आयुष शर्मा है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। मृतका की मां गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular