Sunday, December 7, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव के सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने बाजार से वापस घर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

Dullamchak Murder: बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर निक्की देवी अपने पुत्र नैतिक एवं देवर रितेश राय के साथ बाइक द्वारा दवा कराने के लिए खैरा बाजार गई थी।

  • हाइलाइट:
    • चुनावी रंजीश को लेकर हत्या करने की सामने आ रही है बात

Dullamchak Murder: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव के सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने बाजार से वापस घर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे काफी करीब से दाहिने साइड गाल पर गोली मारी गई है। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के साथ रहा देवर उसके पुत्र को लेकर मौके से भाग निकला और जान बचाई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। वही गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं चौरी थानाध्यक्ष अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी के अनुसार मृतका सहार थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की 24 वर्षीया पत्नी निक्की देवी है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर निक्की देवी अपने पुत्र नैतिक एवं देवर रितेश राय के साथ बाइक द्वारा दवा कराने के लिए खैरा बाजार गई थी। वापस लौटने के दौरान तीनो जब दुल्लमचक गांव (Dullamchak) के बगीचा स्थित सूर्य मंदिर के पास पहुंचे। तभी वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसे गाल में गोली लग गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही उसका देवर रितेश राय अपने भतीजे नैतिक को लेकर बाइक छोड़ वहां से भाग निकला और किसी तरह जान बचाई।

इधर, पीरो अनुमंडल के एसएसपी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की दुल्लमचक गांव (Dullamchak) में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना उपरांत स्थानीय थाना और मैं स्वयं यहां पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिकी दर्ज उपरांत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी और गांव में स्थित अभी शांतिपूर्ण है। हालांकि मृतका की हत्या किसने और किस कारण की? यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Dullamchak Murder: एसपी बोले: जल्द होगी अभियुक्तों की गिरफ्तारी

भोजपुर एसपी राज ने बताया कि चौरी थानान्तर्गत दुल्लमचक गांव (Dullamchak) में मंगलवार की दोपहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं कांड के उद्वेदन के लिए एसआईसी का गठन कर दिया गया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इधर, मृतका के पति रोहित राय ने बताया कि 6 नवंबर को मतदान था। उस रात दो पक्षों के बीच राजनीतिक विवाद हुआ था। उसी समय से ही आरोपी पक्ष के लोग अनहोनी करने की राह देख रहे थे। उसने बताया कि 9 माह का उनका पुत्र नैतिक कुमार है। जिसका दो दिनों से तबीयत खराब चल रहा था। उसी का इलाज कराने को लेकर उनकी पत्नी निक्की देवी अपने बेटे नैतिक को लेकर देवर के साथ बाइक द्वारा सहार गई थी। आरोपी पक्ष के लोगों ने यह देख लिया था।

जब वे लोग वापस लौट रहे थे। उसी बीच दुल्लमचक गांव के बगीचे में आरोपी लोग बाँसवाडी में पहले से छिपे हुए थे। जैसे वे लोग वहां पहुंचे तो उनके द्वारा उनके भाई रितेश राय पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि गोली उनके भाई को न लगकर उनकी पत्नी को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मृतका के पति रोहित राय ने आरोपी पक्ष के लोगों पर वोट को लेकर हुए झगड़े एवं चुनावी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

उधर, घटना की सूचना पाकर विधायक विशाल प्रशांत घटनास्थल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली एवं उन्हें ढांढस बंधवाया। जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुल्लमचक गांव में बीते 7 नवंबर की सुबह वोट देने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी। उस दौरान ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया था। हमले के दौरान पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की गई थी। इस दौरान पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण के सहित करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कनपहरी विद्यालय में 7 नवंबर से ही कैंप किया जा रहा था। लेकिन अगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर जैसे ही पुलिस बल वहां से हटी। इसी बीच हथियारबंद बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि मृतका की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। उसका पति मार्केटिंग का काम करता है और उसे एक वर्ष का एक पुत्र नैतिक है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular