HomeNewsक्राइमभोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

भोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

भोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

मुफस्सिल के जमीरा और चांदी के नरबीरपुर गांव के बीच शनिवार की घटना

परिजन जमीन विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति पर लगा रहे हत्या करने का आरोप

मुफस्सिल पुलिस जता रही नरबीरपुर के समीप सड़क हादसे में मौत की आशंका

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस
आरा। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के बीच एक मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। उसके कान से खून और मुंह से झाग
निकल रहा था। इसके अलावे सिर सहित शरीर अन्य जगहों पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। इलाज के लिये पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी मोगल यादव का 20 वर्षीय पुत्र राहुल यादव उर्फ अलगू था। उसके परिजन मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि पुलिस सड़क हादसे में मौत की आशंका जता रही है।
उसके चाचा विश्वनाथ यादव ने बताया शनिवार की दोपहर करीब दो बजे कमलेश यादव नामक एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर बालू लोड करने की बात कह कर उसे घर से अपने साथ ले गए थे। शाम छह बजे सूचना मिली कि वह जमीरा हाल्ट के पास चाट में जख्मी हालत में पड़ा है। इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे। तब डाक्टर द्वारा उसे पटना रेफर कर दिया गया था। पटना ले जाने के दौरान कोईलवर के समीप उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद शव वापस आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर
पहुंची और मामले की अपने स्तर से छानबीन की।

चाचा बोले: जमीन विवाद को लेकर 13 दिन पूर्व के गांव के लोगों से हुआ था झगड़ा


आरा। मजदूर के चाचा विश्वनाथ यादव ने बताया कि 13 दिन पूर्व गांव के ही फागु नामक व्यक्ति से जमीन को लेकर लड़ाई हुई थी। उसको लेकर उन्होंने फागु लाल सहित दो लोगों पर मारपीट कर भतीजे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान चांदी थाना क्षेत्र के नारबीरपुर मुर्गी फार्म के पास की घटना होने की बात सामने आई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की शाम युवक बालू लदे ट्रैक्टर पर त्रिपाल बांध रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में भी मारपीट में जख्मी होने और इलाज के लिए ले जाते समय मौत होने की आशंका जताई गयी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। वैसे हर एंगल से जांच की जा रही है।

दो भाइयों में बड़ा था राहुल, घर में मचा कोहराम
आरा। बताया जा रहा है कि अलगू उर्फ राहुल यादव अपने दो भाइयों में बड़ा था। उस के परिवार में मां मंजू देवी, पत्नी चंदा देवी, बहन पुष्पा देवी, भाई मुंशी यादव और पुत्री राधा कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। बेटे के वियोग में मां मंजू देवी जबकि पति को खोने के गम में पत्नी चंदा देवी बेहाल थी। मौत के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular