HomeNewsक्राइममार्निंग वॉक पर निकले पूर्व मुखिया पुत्र सह ठेकेदार को अपराधियों ने...

मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व मुखिया पुत्र सह ठेकेदार को अपराधियों ने मारी गोली

Bablu Singh shot:जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी:आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह घर से टहलने निकले पूर्व मुखिया पुत्र सह ठेकेदार को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। जख्मी ठेकेदार को काफी करीब से दाहिने साइड पीठ में गोली मारी गई है। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मूल रूप से गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी रमेश सिंह का 42 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह है। वह पेशे से ठेकेदार है। सड़क बनाने का ठेका लिया करता है। जख्मी ठेकेदार की मां प्रेमा देवी अगिआंव पंचायत की पूर्व मुखिया भी है।

इधर, जख्मी ठेकेदार के भाई रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व योजना के तहत पंचायत में काम हुआ था। जिसको लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चला रहा है। उसने कहा था कि योजना में गड़बड़ी है तो जख्मी ने कहा था कि यदि योजना में गड़बड़ी है तो अधिकारी से जांच करा लो जांच के बाद सब क्लियर ही जाएगा।

उस विवाद को लेकर उक्त व्यक्ति के पुत्र ने पूरे परिवार को गोली मारने की भी धमकी दी थी। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने घर फ्रेंड्स कॉलोनी मोहल्ले से हर रोज की तरह टहलने निकले था। तभी दो नकाबपोश अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर जख्मी ठेकेदार बबलू सिंह के भाई रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने अगिआंव पंचायत के मुखिया पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु एवं नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह निजी अस्पताल पहुंचे। एएसपी हिमांशु ने जख्मी ठेकेदार से परिजनो से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एएसपी हिमांशु ने बताया कि बबलू सिंह अगिआंव से बिलॉन्ग करते हैं। वर्तमान में वह बजाज शोरूम में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते है। आज सुबह वह टहलने निकले थे, तभी हथियारबंद लोगों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। हालांकि उनकी स्थिति स्टेबल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं। हम लोगों सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं। अभी मरीज बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान देने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि पुलिस की बिन्दुओ पर मामले की छानबीन कर रही है।

उधर, इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि लहरपा निवासी बबलू सिंह को गोली लगी इसकी सूचना मुझे फोन से मिली। जिसके बाद उन्हें परिजन मेरे क्लीनिक पर लके आये। उस समय उनका बीपी काफी लो था। खून भी काफी बह गया था। उनका तीन यूनिट ब्लड निकाल दिया गया और चेस्ट खोलकर ट्यूब लगा दिया गया है। उनका ऑपरेशन कर बुलेट भी निकाल दिया गया है। लेकिन अभी भी उन्हें तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। क्योंकि अभी भी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular