Homeबिहारआराआरा में दो मंजिले छत से गिरा, वलीगंज मोहल्ला में घटी घटना

आरा में दो मंजिले छत से गिरा, वलीगंज मोहल्ला में घटी घटना

Ara Building: मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी स्व.ललित राय के 55 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर राय है। वह मजदूर थे।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Building
    • छत से गिरकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ले में रविवार की शाम घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ले में दो मंजिले छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी स्व.ललित राय के 55 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर राय है। वह मजदूर थे।

इधर, मृतक के बेटे अमरजीत कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार की सुबह वलीगंज मोहल्ला स्थित लॉज में मजदूरी करने गए थे। जहां मजदूरी करने के दौरान दो मंजिले छत से असंतुलित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद वह मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो बहन व एक भाई में बड़े थे एवं अपने मां-बाप के इकलौते चिराग थे। उनके परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, चार पुत्री सुभांति देवी, मिनता देवी, अनीता देवी, गुड़िया देवी व दो पुत्र अमरजीत कुमार एवं चंदन कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी शकुंतला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular