Homeबिहारआराबिक्रमगंज स्टेशन एवं संझौली हाल्ट पर 1-1 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव 6...

बिक्रमगंज स्टेशन एवं संझौली हाल्ट पर 1-1 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव 6 जून से

आरा-सासाराम रेल खंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

Ara-Sasaram Rail section: आरा-सासाराम रेल खंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Ara-Sasaram Rail section
    • आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस स्पेशल का बिक्रमगंज स्टेशन पर होगा ठहराव
    • पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का संझौली हाल्ट पर रुकेगी
    • आरा-सासाराम रेलखंड पर स्थित बिक्रमगंज स्टेशन व संझौली हाल्ट
    • हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी जानकारी

आरा,बिहार। आरा-सासाराम रेल खंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आरा-सासाराम रेलखंड पर स्थित बिक्रमगंज स्टेशन एवं संझौली हाल्ट पर 1-1 जोड़ी ट्रेनों का 6 जून 2025 (शुक्रवार) से 2 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

इसकी जानकारी हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया की गाड़ी संख्या 18639/18640 आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस स्पेशल का बिक्रमगंज स्टेशन पर ठहराव 06 जून 2025 से, गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस 10.24 बजे बिक्रमगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा वहां से 10.26 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

वही गाड़ी संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस 05.28 बजे बिक्रमगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा वहां से 05.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

वही गाड़ी संख्या 13249/13250 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का संझौली हाल्ट पर ठहराव 06 जून 2025 से गाड़ी संख्या 13249 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस 7.45 बजे सझौली हाल्ट पहुंचेगी तथा वहां से 07.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 12.41 बजे सझौली हाल्ट पहुंचेगी तथा यहां से 12.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular