Homeबिहारआराशरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी विशेष नगर

शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी विशेष नगर

भोजपुर जिले में कुल 135 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति

Bakrid-2025 – DM Briefing: पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु भोजपुर जिले के जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

  • हाइलाइट्स: Bakrid-2025 – DM Briefing
    • जिले में कुल 135 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति
    • ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस
    • विधि व्यवस्था संधारण हेतु गुरुवार को हुआ बैठक

आरा,बिहार। ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व आगामी 7 जून को मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है। पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु भोजपुर जिले के जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहुंचकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को स्पष्ट रूप से यह निर्देशित किया गया कि वे पर्व की शांतिपूर्ण समाप्ति के पश्चात ही अपने कार्यस्थल को छोड़ें। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे असामाजिक, शरारती, उपद्रवी तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर विशेष रूप से पैनी नजर रखें। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दें।

बकरीद पर्व 2025 के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सतर्क बनाए रखने हेतु भोजपुर जिला अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर कुल 135 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अग्निशमन पदाधिकारी भोजपुर को निर्देशित किया गया है कि वे शीशमहल चौक एवं जिला नियंत्रण कक्ष पर एक-एक अग्निशमन वाहन की तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही, अपने कार्यालय को आपातकालीन स्थिति के लिए पूर्णतः तैयार स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर एवं पीरो को भी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिविल सर्जन,भोजपुर को यह निर्देशित किया गया कि सदर अस्पताल, सभी रेफरल अस्पतालों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चिकित्सा दलों एवं एंबुलेंस की 24 घंटे प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए,ताकि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समाहरणालय परिसर में स्थायी जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या है – 06182-248702। इस संयुक्त ब्रीफिंग में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular