HomeबिहारArrahदहेज को लेकर नवविवाहिता की गले में फांसी लगाकर हत्या

दहेज को लेकर नवविवाहिता की गले में फांसी लगाकर हत्या

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

Barauli village: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बुधवार की सुबह दहेज के लिए एक नव विवाहिता की गले में फांसी लगाकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट्स: Barauli village
    • मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में पैसे को लेकर हत्या करने का लगाया आरोप
    • पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

भोजपुर,बिहार। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बुधवार की सुबह दहेज के लिए एक नव विवाहिता की गले में फांसी लगाकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के गर्दन पर ‘भी’ के आकार का निशान पाया गया है। वही मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी अभिषेक कुमार के 20 वर्षीया पत्नी रूबी कुमारी है।

इधर, शाहपुर थाना क्षेत्र के देवाईच कुंडी गांव निवासी मृतका के पिता शिव कुमार चौधरी ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री रूबी कुमारी की शादी इसी वर्ष 5 मई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी श्याम बाबू महतो के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ की थी। तिलक में ससुराल वालों को उपहार स्वरूप नकद एवं अपाची बाइक दिया था। शादी कुछ दिन ही बीत जाने के बाद उसका पति व ससुराल वालों द्वारा 5 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

उन्होंने ससुराल वालों की मांगों को पूरा करने में अपनी असमर्थता जताई। जिसके कारण ससुराल वालों द्वारा उनकी बेटी के साथ बराबर मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि 25 मई को वह अपने मायके देवाईच कुंडी आई थी। 29 में को उसका पति विदाई कर कर वापस ससुराल बरौली ले गया था। मंगलवार की शाम अंतिम बार उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने बोला था कि सब कुछ ठीक है पापा।

बुधवार की सुबह उसके ससुराल के एक अन्य ग्रामीण द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई की आपकी बेटी की तबीयत काफी सीरियस है। जिसके बाद उन्होंने उसके पति व ससुराल वालों पर कई बार फोन किया। लेकिन किसी ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। आधे घंटे बीत जाने के बाद उनके दामाद ने फोन कर उनसे कहा कि पिताजी आप चले आइए। आपकी बेटी की तबीयत काफी सीरियस है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल बरौली गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी है और ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं।

सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ी थी। उसके परिवार में मां बबीता देवी व दो भाई विकास, छोटू एवं एक बहन पिंकी कुमारी है। घटना के बाद मित्रता के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां बबीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular