Homeआरा भोजपुरकोइलवरदहेज में बुलेट की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या

दहेज में बुलेट की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या

कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

Sakaddi village: कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में बुधवार की सुबह दहेज में बुलेट की मांग को लेकर एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट्स: Sakaddi village
    • ससुराल वालों पर बुलेट की मांग को लेकर हत्या करने का लगाया आरोप
    • पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में बुधवार की सुबह दहेज में बुलेट की मांग को लेकर एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर में बाएं तरफ गर्दन सहित कान के नीचे गले पर काला, नीला निशान एवं गर्दन के दाहिने तरफ भी काला नीला निशान पाया गया है। जिसके कारण मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर बुलेट की मांग को लेकर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव वार्ड नंबर-7 निवासी कमेन्द्र यादव की 26 वर्षीया पत्नी सीता देवी है।

इधर, मृतका के ममेरे भाई रोहित कुमार ने बताया की पांच वर्ष पूर्व सकड्डी गांव के रिश्तेदार के यहां दोनों के बीच संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। वर्ष 2021 में दोनों ने पवना गांव स्थित मंदिर में लव मैरेज की थी। शादी के करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद उसके पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज में बुलेट व पैसे की मांग किया जाने लगा। जिसके बाद उन लोगों ने बोला कि ठीक है हम लोग दें देंगे। इसके बाद उसके ससुराल वाले को एक साल पहले लाख रुपए दिया था। तब सब ठीक हो गया था।

Jay

कुछ दिन पूर्व उसका पति एवं सास से झगड़ा हुआ था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उसके भाई अरुण पर उसने कॉल किया और बोला कि उसके साथ ससुराल वालो ने मारपीट की है। उसका भाई अरुण पंजाब में है। जब उसका ममेरा भाई रोहित उसके ससुराल गया और पूछा कि आप लोगों ने झगड़ा क्यों किया, तो उनलोगों ने कुछ नहीं बताया। जब उसकी बहन नहीं दिखाई, तो उसने फिर ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह चौकी से गिर गई थी और अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वह वापस अपने घर लौट आया।

मंगलवार की रात उसके ससुराल के एक ग्रामीण द्वारा उसे सूचना मिली के उसकी बहन की हालत काफी सीरियस है। इसके बाद उसके भाई द्वारा उसे फोन किया गया। जिसके बाद बुधवार की सुबह जब वह उसके ससुराल सकड्डी गांव पहुंचा, तो उसने देखा कि वह पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी है और ससुराल के सभी लोग फरार हैं। सिर्फ उसकी सास वहां मौजूद थी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी। वह अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसका पति हैदराबाद में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसे एक वर्ष का एक पुत्र मौर्य राज है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके घर के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular