HomeबिहारआराBhadeya : दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से...

Bhadeya : दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले छात्र का पेड़ से लटका मिला शव

Bhadeya: भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के भदेयां गांव स्थित बागीचे से बुधवार की सुबह एक छात्र का शव बरामद किया गया।

Bhadeya: भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के भदेयां गांव स्थित बागीचे से बुधवार की सुबह एक छात्र का शव बरामद किया गया। शव आम के एक पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका था।

  • हाइलाइट :- खुदकुशी की आशंका:Bhadeya
    • धोबहां थाना क्षेत्र के भदेया गांव की मंगलवार की रात की घटना, बुधवार की सुबह मिला शव
    • घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बागीचे में आम के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका था छात्र
    • गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद उसी के दुपट्टे से खुदकुशी करने की चर्चा, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा/धोबहां: भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के भदेयां (Bhadeya) गांव स्थित बागीचे से बुधवार की सुबह एक छात्र का शव बरामद किया गया। शव आम के एक पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका था। छात्र मंगलवार की शाम अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था।‌ उसकी बाइक दरवाजे पर खड़ी मिली। मोबाइल भी क्षतिग्रस्त स्थिति में बाइक के बगल में गिरा था। मृतक भदेया गांव निवासी हरफूल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह था। वह इंटर का छात्र था।‌ हालांकि खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद खुदकुशी किये जाने की आशंका जताई जा रही है।

इधर, बागीचे में पेड़ से लटका शव मिलने से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता हरफूल सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे प्रकाश अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था। अपनी मां से बोला था कि खाना मत बनाना। तब वह बाइक लेकर घर से गया था। उसके बाद घर के सभी लोग खाकर सो गए। बुधवार की सुबह गांव के एक युवक द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि प्रकाश ने गांव स्थित बागीचे में फांसी लगा ली है। उसके बाद वे लोग घर से निकले तो, उसकी बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। उसका मोबाइल भी दरवाजे पर क्षतिग्रस्त स्थिति में गिरा था। उसके बाद वे लोग बागीचे में पहुंचे, तो देखा कि प्रकाश दुपट्टा के सहारे आम के पेड़ से लटका है।

इधर, सूत्रों के अनुसार छात्र का बक्सर जिले के एक गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। एक रोज पहले उससे मिलने के लिए उसके गांव गया था। वहां उसका लड़की के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तब उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटक कर फोड़ दिया था और गर्लफ्रेंड का दुपट्टा लेकर गांव आ गया था। उसी गुस्से में मंगलवार की रात उसने बगीचे में गर्लफ्रेंड के दुपट्टे से फांसी लगा ली। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रकाश अपने सात भाई और एक बहन में चौथे स्थान पर था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां रीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular