HomeबिहारआराChandi : आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे...

Chandi : आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव बागीचे से पुलिस ने हथियार के साथ घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार की देर रात पकड़ा गया है।

Chandi: चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव बागीचे से पुलिस ने हथियार के साथ घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार की देर रात पकड़ा गया है।

  • हाइलाइट :- Chandi
    • चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव स्थित बागीचे से मंगलवार की देर रात पकड़े गए दोनों अपराध कर्मी
    • एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक गोली और बुलेट बाइक बरामद

आरा/चांदी :- भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव बागीचे से पुलिस ने हथियार के साथ घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार की देर रात पकड़ा गया है। उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक गोली और बुलेट बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों में खनगांव गांव निवासी शिव बचन सिंह का पुत्र रजनीकांत उर्फ राजा और राज किशोर शर्मा का पुत्र राहुल कुमार उर्फ सोनू शामिल हैं।

सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह की ओर से बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे सूचना मिली कि खनगांव गांव के बागीचे में एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उस पर तत्काल कार्रवाई करते अपराध कर्मी की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की।

टीम खनगांव बगीचे में पहुंची, तो बुलेट बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और एक गोली बरामद की गयी। बाइक भी जब्त कर ली गयी। दोनों से हथियार लेकर घूमने का कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों द्वारा हथियार कहां से खरीदा गया है।

हथियार खरीद-बिक्री के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है। हथियार बरामदगी के मामले में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। टीम में एएसपी रत्नेश्वर कुमार तिवारी, अमरदीप कुमार, सिपाही अखिलेश कुमार दास, रंजीत कुमार, होमगार्ड के जवान अजय कुमार, चौकीदार कमलेश कुमार और रमेश कुमार शामिल थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular