Homeआरा भोजपुरकोइलवरअज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार को रौंदा, दो की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार को रौंदा, दो की मौत

आरा-छपरा फोरलेन पर भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

Harangi Tola Mod: आरा-छपरा फोरलेन पर भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

  • हाइलाइट :- Harangi Tola Mod
    • इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम
    • ज़ख्मियों में दो इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात घटी घटना

आरा/कोईलवर: आरा-छपरा फोरलेन पर भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही जख्मी दोनों युवकों का इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी छोटाई बिंद का 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार एवं पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवां पूर्वी गांव निवासी विजय महतो का 23 वर्षीय पुत्र देवचंद कुमार है। दोनों पेशे से मजदूर है। इसमें रवि कुमार गुजरात के राजकोट में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पूर्व ही वह वापस गांव लौटा था। जबकि जख्मियों में कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी स्व. सकलदीप महतो का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार एवं पटना जिले के हाजीपुर गांव निवासी मोतीलाल महतो का 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार शामिल है।

पढ़ें :- कोईलवर की ताजा खबर, Koilwar के ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular