Homeआरा भोजपुरबिहियाफुलवारी में नीम के पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, सनसनी

फुलवारी में नीम के पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, सनसनी

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव में घर के ही फूलवारी में नीम के पेड़ से एक छात्रा का शव लटका हुआ मिला।

Latest news of Osai: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव में घर के ही फूलवारी में नीम के पेड़ से एक छात्रा का शव लटका हुआ मिला।

  • हाइलाइट :- Latest news of Osai
    • परिजन द्वारा आत्महत्या करने की जताई जा रही संभावना
    • बिहिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव में घर के ही फूलवारी में नीम के पेड़ से एक छात्रा का शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर बिहिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजन द्वारा किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा वैशाली जिले के बेलगांव थाना क्षेत्र के चंपापुर अग्राइल गांव निवासी राज किशोर सिंह की 16 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी है। वह दसवीं कक्षा के छात्र थी। इधर, मृत छात्रा के दादा शंकर लाल ने बताया कि छात्रा के माता-पिता दिल्ली में रहते है। वह करीब डेढ़ वर्षो से अपनी दादी के मायके ओसाई गांव में रहती थी।

उन्होंने बताया कि वह रविवार की सुबह आठ बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी। करीब सवा नौ बजे ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौटी थी। मृतका के परिवार में मां मुन्नी देवी, बहन राधा रानी एवं एक भाई अभिमान है। घटना के बाद मृत किशोरी के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां मुन्नी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें :- बिहिया की ताजा खबर, भोजपुर के ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular