Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
Homeबिहारआराव्यवसायियों के बैठक में शामिल हुए आरा सांसद आरके सिंह

व्यवसायियों के बैठक में शामिल हुए आरा सांसद आरके सिंह

बिहिया में अंडरपास,नो एंट्री सहित कई समस्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर.के. सिंह से बिहिया के व्यवसायियों द्वारा एक ज्ञापन सौंप कर समस्या का निदान निकालने का मांग किया है

Ara MP RK Singh: बिहिया में अंडरपास,नो एंट्री सहित कई समस्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर.के. सिंह से बिहिया के व्यवसायियों द्वारा एक ज्ञापन सौंप कर समस्या का निदान निकालने का मांग किया है।

  • हाइलाइट :- Ara MP RK Singh
    • बिहिया में अंडरपास को लेकर सांसद से मिले व्यावसायी
    • आरा को विकसित बनाने के नारे के साथ व्यावसायियों ने दिखाया एकजुटता

आरा शहर के होटल ग्रांड के सभागार में रविवार को व्यवसायियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा व्यापार को प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय गुप्ता एवं संचालन भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के आदित्य विजय जैन ने की। बैठक में मुख्य अतिथि आरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर प्रदेश लोकसभा प्रभारी जितेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजू गुप्ता, प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन, लोकसभा के संयोजक शंभू चौरसिया, भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद मौजूद रहे।

khabreapki.com - khabre apki
khabreapki.com

इस मौके पर व्यवसायियों ने आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह समेत अन्य मंचासीन लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव हो रहा है प्रधानमंत्री कौन है किसी से छुपा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है देश में नारा है कि “भारत को विकसित बनाना है” और हमलोगो का नारा है कि “आरा को विकसित बनाना है”।

khabreapki.com - khabre apki
khabreapki.com

प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजू गुप्ता ने कहा नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से 56 इंच का सीना चौड़ा हुआ है। उन्होंने अपने कार्यों से हम सब को गौरवान्वित करने का काम किया है। उनके हाथो को मजबूत करना हम सभी व्यासायियो का फर्ज है, तभी हम विकसित भारत की परिकल्पना कर सकते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गा राज ने कहा कि आरा सांसद राजकुमार सिंह ने पिछले दस सालों में जो महत्वपूर्ण कार्य किया है। उसकी कहानी हर आरा वासियों के जुबान पर है। हर वर्ग के लोग उन्हें आरा के विकास पुरुष का दर्जा दे रहे हैं। आरा के विकास के लिए हमें पुनः एकजुट होकर उनके हाथों को मजबूत करना होगा।

प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आलोक अंजन ने कहा कि पिछले दस सालों में आरा सांसद आरके सिंह ने शिक्षा, सड़क, रेल, बिजली व अन्य क्षेत्रों में कार्य किया है। उनके विकास कार्यों को देखते हुए जिलेवासी काफी खुश हैं इस बार के चुनाव में भी उनके हाथों को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय कुमार गुप्ता, व्यावसायी उमेश बेरिया, संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, श्रवण जलान, राजू पोद्दार, पंजाबी समाज के अध्यक्ष इकबाल सिंह, पंकज प्रभाकर, अंजनी चौधरी, विशाल गुप्ता आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही इस मौके पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । बैठक में भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, पंजाबी समाज समेत अन्य वर्ग के सैकड़ो व्यवसायी मौजूद थे।

बिहिया में अंडरपास को लेकर सांसद से मिले व्यावसायी
बिहिया में अंडरपास,नो एंट्री सहित कई समस्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर.के. सिंह से बिहिया के व्यवसायियों द्वारा एक ज्ञापन सौंप कर समस्या का निदान निकालने का मांग किया है। सांसद ने भी आश्वासन भी दिया है। बताया जा रहा है कि बिहिया एक व्यवसायी मंडी होने के बाद जज बाजार से राजा बाजार आने जाने में बुजुर्ग महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही जज बाजार छठ पूजा पर जाने को लेकर समस्या हो रहा है। बालू ओवरलोड वाहनों का दिन में आने जाने पर नो एंट्री लगाने को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें सांसद द्वारा अंडरपास बनाने को लेकर जगह चयनित करने को कहा तथा डीएम से बात कर नो एंट्री लगाने को लेकर आश्वस्त किया है। मौके पर पवन जायसवाल, अजीत सिंह, विजय कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना गुप्ता, सुजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, शंकर केशरी, नंद लाल गुप्ता, चिंटू गुप्ता सहित कई थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Dpawali-2014
Bijay dipawali
Ranglal - dipawali
Dpawali-2014
Bijay dipawali
Ranglal - dipawali

Most Popular

Don`t copy text!