HomeNewsबिहारशाहपुर-बिलौटी के बीच बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, घर में...

शाहपुर-बिलौटी के बीच बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

Laxmina Kunwar Saraiya: मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी सरैया गांव निवासी स्व. श्रीकिशुन तुरहा की 70 वर्षीया पत्नी लक्ष्मीणा कुंअर है।

  • हाइलाइट: Laxmina Kunwar Saraiya
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही तोड़ दिया दम
    • पोते अखिलेश कुमार के साथ बाइक द्वारा शाहपुर बाजार जा रही थी महिला

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी एवं शाहपुर गांव के बीच बुधवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही। जानकारी के अनुसार मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी सरैया गांव निवासी स्व. श्रीकिशुन तुरहा की 70 वर्षीया पत्नी लक्ष्मीणा कुंअर है।

इधर, मृतका के बेटे रामजी तुरहा ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने पोते अखिलेश कुमार के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से शाहपुर बाजार जा रही थी। उसी दौरान बिलौटी एवं शाहपुर के बीच वह असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख़्मी हो गई।

उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री पूनम देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, दो पुत्र रामजी तुरहा एवं कृष्णा तुरहा है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular