Homeबिहारआरा भोजपुरनगर परिषद पीरो क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर परिषद पीरो क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Nagar Parishad Piro: डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर बुधवार को नगर परिषद पीरो क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

  • अतिक्रमण पर प्रहार: Nagar Parishad Piro
    • सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं

आरा। डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर बुधवार को नगर परिषद पीरो क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पीरो एसडीओ एवं एसडीपीओ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान मुख्य बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले मार्गों पर फैले अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई की गई।

अभियान में नगर परिषद पीरो के कार्यपालक पदाधिकारी एवं उनकी टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाकर प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular