HomeNewsबिहारगंज गांव में लावारिस स्कॉर्पियो से शराब की बोतल बरामद, नंबर प्लेट...

गंज गांव में लावारिस स्कॉर्पियो से शराब की बोतल बरामद, नंबर प्लेट पर पुलिस को शक

लखीसराय के नंबर पर गयाजी में भी मिली इसी नंबर की स्कॉर्पियो, वाहन मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

Scorpio in Ganj village: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई पंचायत स्थित गंज गांव में सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है।

हाइलाइट्स: Scorpio in Ganj village
गंज गांव में सड़क किनारे लावारिस स्कॉर्पियो बरामद।
वाहन के अंदर से ब्लेंडर्स प्राइड शराब की एक बोतल मिली।
स्कॉर्पियो पर लगा अलग नंबर प्लेट पुलिस ने जब्त किया।
नंबर लखीसराय का, जबकि इसी नंबर की दूसरी स्कॉर्पियो गयाजी में।
पुलिस वाहन मालिक और नंबर प्लेट की सत्यता की जांच कर रही है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

आरा/बिहिया। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई पंचायत स्थित गंज गांव में सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें ब्लेंडर्स प्राइड अंग्रेजी शराब की एक बोतल मिली। पुलिस ने स्कॉर्पियो और शराब की बोतल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सोमवार से सड़क किनारे खड़ी थी। काफी देर तक वाहन के आसपास किसी के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बिहिया थाने में तैनात एसआई महेश कुमार, विमलेश कुमार और पीएसआई रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन के अंदर शराब की बोतल मिली। इसके अलावा स्कॉर्पियो पर लगा एक अलग नंबर प्लेट भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Scorpio in Ganj village: नंबर प्लेट पर पुलिस को शक

थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के अनुसार, बरामद नंबर प्लेट के आधार पर वाहन लखीसराय का बताया जा रहा है। हालांकि, इसी नंबर की एक अन्य स्कॉर्पियो के गयाजी जिले के एक गैरेज में खड़े होने की जानकारी मिली है। इस वजह से पुलिस को नंबर प्लेट की सत्यता और वाहन की पहचान को लेकर संदेह है।

पुलिस अब वाहन के वास्तविक मालिक, नंबर प्लेट और स्कॉर्पियो को गंज गांव में लावारिस छोड़ने की वजह की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि वाहन का इस्तेमाल शराब तस्करी में किया गया हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो किसकी है और उसे गंज गांव में किस परिस्थिति में लावारिस छोड़ा गया था, इसकी छानबीन की जा रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular