HomeNewsबिहारकरनामेपुर थाना क्षेत्र के प्रसौंडा में बुजुर्ग को मारी चाकू

करनामेपुर थाना क्षेत्र के प्रसौंडा में बुजुर्ग को मारी चाकू

Umlesh Mishra Prasaunda: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के प्रसौंडा टोला गांव में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग को चाकू मार दी गई।

  • हाइलाइट: Umlesh Mishra Prasaunda
  • जमीन के विवाद में बुजुर्ग को मारी चाकू
  • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • करनामेपुर थाना क्षेत्र के प्रसौंडा टोला गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के प्रसौंडा टोला गांव में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग को चाकू मार दी गई। जख्मी को दाहिने पैर में जांघ पर चाकू लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जानकारी के अनुसार जख्मी करनामेपुर थाना क्षेत्र के प्रसौंडा टोला गांव वार्ड नंबर-12 निवासी स्व. बलेसर मिश्र के 60 वर्षीय पुत्र उमलेश मिश्र है। वह पेशे से किसान है। इधर, उमलेश मिश्र ने बताया कि वर्ष 2023 में उनके पट्टीदार के ही जितेंद्र मिश्र द्वारा उनके हिस्से की पांच कट्ठा जमीन बेच दी गई थी। इस संबंध में उनके द्वारा स्थानीय थाना में उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

उसी समय से उनसे विवाद चल रहा है। इसे लेकर वह कई बार उन्हें मारने की धमकी भी दे चुके है। मंगलवार की सुबह जब वह पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी जितेंद्र मिश्र और उनके भाई रविंद्र मिश्र उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह वहां पहुंचे तो, उनके द्वारा उन्हें चाकू मार दी गई।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी बुजुर्ग उमलेश मिश्र ने जितेंद्र मिश्र एवं उनके भाई रविंद्र मिश्र पर पूर्व के विवाद में मारपीट करने एवं रविंद्र मिश्र पर खुद को चाकू मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में करनामेपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना कारित करने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular