Homeआरा भोजपुरकोइलवरभोजपुर: गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

भोजपुर: गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Kayamnagar Bhojpur: बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास से एक बारह चक्का ट्रक में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

  • हाइलाइट:
  • बारह चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 648 विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपये आँका गया
  • उत्तर प्रदेश से पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा था शराब

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बुधवार को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास से एक बारह चक्का ट्रक में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रक पर पटना का निबंधन संख्या अंकित पाया गया।

टीम ने मौके से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना अंतर्गत जवही दियर निवासी वाहन के चालक विंध्याचल यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे करते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त वाहन से 3600 पीस में 648 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपये आँका गया।

जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शमिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular