Homeराजनीतबिहार में बड़ी ताकत बनकर उभरेगी लोजपा-चिराग पासवान

बिहार में बड़ी ताकत बनकर उभरेगी लोजपा-चिराग पासवान

Chirag Paswan के साथ है बिहार की जनताः हुलास पांडेय

jay kumar

आशीर्वाद यात्रा के दौरान बोले लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान

खबरे आपकी आरा। लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आज इस जनसैलाब ने यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। आने वाले समय में बिहार विकसित बने। बिहार फर्स्ट एवं बिहारी फर्स्ट की मुहिम को आने वाले समय में काफी मजबूती मिलेगी। निश्चित तौर पर लोजपा बिहार में बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। वे शुक्रवार को आशीर्वाद यात्रा के नौवें चरण के दौरान आरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने सूबे को एक नया संदेश दिया है।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ हम लोग आशीर्वाद लेने के लिए निकले हैं। इस मुहिम के तहत बिहार एवं बिहारी को फर्स्ट बनाना है। बहुत से मामलों में बिहार पिछड़ा हुआ है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना है। आज इस आशीर्वाद यात्रा ने यह प्रमाणित कर दिया कि जनता चिराग पासवान के साथ है। यात्रा के दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, छात्र लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संगठन मंत्री संजय सिंह, पूर्व एमएलसी विनोद सिंह, इंजीनियर रविंद्र सिंह, शोभा सिन्हा, इंदु कश्यप, वेद प्रकाश पांडेय, प्रदेश पदाधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, सोनू पासवान, कार्यक्रम संयोजक आशुतोष कुमार, राहुल रणवीर, अमृत कुमार सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें।

पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

मां आरण्य देवी मंदिर में चिराग पासवान ने मत्था टेका
लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान Chirag Paswan आशीर्वाद यात्रा के दौरान शुक्रवार की दोपहर आरा पहुंचे। कोईलवर से आरा पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के दरबार में पहुंचे और मंदिर में मत्था टेक मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका काफिला शहर के शीशमहल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज से होते हुए निकल गया। आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान अपने समर्थकों से पूरे रास्ते हाथ मिलाते रहें। कई लोग उनके पास आकर सेल्फी लेते देखे गए। जिस रास्ते से आशीर्वाद यात्रा गुजर रहा था। उस रास्ते में सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने मोबाइल पर वीडियो बनाते दिखे।

Chirag Paswan
जनता के आशीर्वाद से बिहार में बड़ी पार्टी बनेगी लोजपा- चिराग पासवान

महान विभूतियों के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

आर्शीवाद यात्रा के दौरान लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान Chirag Paswan ने भोजपुर जिले के महान विभूतियों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कोइलवर में उन्होंने सबसे पहले शहीद कपिलदेव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। तत्पश्चात कायमनगर के समीप मजार पर फूल माला चढ़ाया। आरा शहर में उन्होंने बस स्टैंड स्थित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा कलक्ट्री तालाब स्थित जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

आज बक्सर जाऐगे चिराग पासवान

लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के दौरान बक्सर भी जाएंगे। शनिवार को वे बक्सर की यात्रा का शुभारंभ करेंगे। आरा से निकलते समय वे चंदवा स्थित मोड स्थित पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगें। इसके बाद वे बक्सर के लिए प्रस्थान करेगें।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular