Homeबिहारआरा भोजपुरआशीर्वाद यात्रा के दौरान भोजपुर पहुंचे लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान

आशीर्वाद यात्रा के दौरान भोजपुर पहुंचे लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान

LJP supremo Chirag Paswan-कोईलवर में शहीद कपिलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नौवें चरण के यात्रा की शुरुआत की

jay kumar

खबरे आपकी आरा। लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा अब अपने नौवें चरण में पहुंच गई है। चिराग पासवान 3 सितंबर (शुक्रवार) को भोजपुर तथा 4 सितंबर (शनिवार) को बक्सर जिले में रहेंगे। आर्शीवाद यात्रा के दौरान शुक्रवार को चिराग पासवान के कोईलवर पहुंचने से पहले सैकड़ों कार्यकर्ता चिराग पासवान के इंतजार में कोईलवर के कपिलदेव चौक पर खड़े थे। अपने चहेते नेता की इन्तजार में कार्यकर्ता अपने-अपने ढंग से स्वागत की तैयारी में थे। बाइक सवार कार्यकर्ता डीजे पर चिराग पासवान के समर्थन में गाने बजा रहे थे। पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

इस दौरान “आव हो चिराग भइया से हाथ मिलाआव हो” बोल वाले गाने बजाए जा रहे थे। शुक्रवार को पूरे दिन चिराग पासवान भोजपुर जिले में रहेंगे और आरा की जनता से आशीर्वाद लेंगे। चिराग पासवान ने कोईलवर के कपिलदेव चौक पर शहीद कपिलदेव राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भोजपुर से नौवें चरण की आर्शीवाद यात्रा का शुभारंभ किया। उनके स्वागत को लेकर आरा शहर पोस्टर , बैनर और होर्डिग से पट गया है। वे कोइलवर के शहीदों को माल्यार्पण करते हुए व कुलहडिया होते हुए आरा शहर पहुंचें।

LJP supremo Chirag Paswan
आशीर्वाद यात्रा के दौरान भोजपुर पहुंचे लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान

पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

LJP supremo Chirag Paswan-धरहरा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत की। धरहरा से रामगढ़िया, बेगमपुर होते हुए मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा करने के उपरांत आरा शहर का भ्रमण करेंगे। आरा शहर के सभी स्मारक स्थलों पर माल्यार्पण करेंगे , साथ ही देर शाम आरा के पकड़ी गैस एजेंसी के पास अपने पिता स्व .रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular