Homeबिहारआराआरा में शराब पार्टी कर रहे पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

आरा में शराब पार्टी कर रहे पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

Mahavir Dharamshala Ara: 6सौ एमएल अंग्रेजी शराब, शराब की दो खाली बोतल, दो खाली केन, एक पानी का बोतल एवं 6 डिस्पोजल ग्लास बरामद

  • हाइलाइट: Mahavir Dharamshala Ara
  • धर्मशाला के तीसरी मंजिल पर चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाला खलल

आरा। टाउन थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक स्थित महावीर धर्मशाला के तीसरी मंजिल पर शराब पार्टी कर रहे पिता-पुत्र समेत चार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से 6सौ एमएल अंग्रेजी शराब, शराब की दो खाली बोतल, दो खाली केन, एक पानी का बोतल एवं 6 डिस्पोजल ग्लास बरामद किया। इसे लेकर धर्मशाला में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

गिरफ्तार लोगों में टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला निवासी दीपक प्रसाद, उसके दो पुत्र सुजीत प्रसाद, बिट्टू उर्फ अभिषेक कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के राकेश कुमार पांडेय का पुत्र मोहित कुमार शामिल है। बताया जाता है कि शीशमहल चौक स्थित महावीर धर्मशाला के तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में शराब पार्टी और हो-हंगामा किया जा रहा था। तभी इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को लग गई।

सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस धर्मशाला के तीसरी मंजिल पर पहुंची, तो चारों व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इसके पश्चात टाउन थाना में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मधनिषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular