HomeNewsमुखिया के घर पर फायरिंग में प्राथमिकी, धरपकड़ में जुटी पुलिस

मुखिया के घर पर फायरिंग में प्राथमिकी, धरपकड़ में जुटी पुलिस

Mahuli Bhojpur – घटनास्थल से पुलिस को मिले छह खोखे और दो गोलियां

Mahuli Bhojpur आरा। मुफस्सिल के महुली पंचायत के मुखिया व लोजपा नेता राम तपस्या सिंह उर्फ फागू सिंह के घर पर फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। महुली गांव निवासी मुखिया के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में तीन अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया गया है। वहीं घटना के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से पिस्टल के छह खोखे और दो गोलियां भी मिली हैं।

महुली के मुखिया ने एसपी को आवेदन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

इधर, थाने में दर्ज प्राथमिकी में Mahuli Bhojpur मुखिया फागू सिंह ने कहा है कि मंगलवार की रात वह अपने गांव में ही एक करीबी के घर गये थे। रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। वह अपने दरवाजे पर पहुंचे, तभी अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। उस दौरान करीब छह-सात राउंड फायरिंग की गयी। उन्होंने किसी तरह घर में घुस कर अपनी जान बचायी। घटना के बाद अपराधी बाइक से ही भाग निकले। घटना के बाद मुखिया व उनका परिवार दहशत में है। इसे लेकर उन्होंने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर रही है। इसके लिये सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Etwa Shahpur Bhojpur – शाहपुर के इटवा स्थित मध्य बिहार बैंक में हुई वारदात

Perhap Bhojpur – सहार थाना के पेरहाप पश्चिम टोला में युवक को सरेशाम गोलियों से भून डाला

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular