HomeNewsमैनेजर से मिलने बैंक में घुसे अपराधी लूट ले गये नौ लाख

मैनेजर से मिलने बैंक में घुसे अपराधी लूट ले गये नौ लाख

Etwa bank कैशियर के बयान पर चार अपराधियों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी

पांच मिनट में ही अपराधियों ने खंगाल डाला कैश कांउटर और आयरन चेस्ट

आरा/शाहपुर। Etwa bank इटवा बैंक लूट कांड को अपराधियों ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया है। मैनेजर से मिलने के बहाने बैंक में घुसे अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिया। महज पांच से सात मिनट के भीतर अपराधियों ने आयरन चेस्ट और कैश काउंटर को खंगाल डाला। भोजपुरी बोल रहे अपराधियों ने पिस्टल भिड़ा आयरन चेस्ट की चाबी छीन ली और रुपये लेकर चलते बने। कैशियर मुकेश मीणा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में भी इस बात का उल्लेख किया गया है। इसे लेकर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

jay kumar

भोजपुरी बोल रहे लुटेरों ने पिस्टल भिड़ा कैशियर से छीन ली चाबी

सीसीटीवी, वीडीआर और एक कम्प्यूटर भी ले भागे अपराधी 

Etwa bank ब्रांच मैनेजर रणवीर आनंद के अनुसार मंगलवार की शाम वह एक स्टाफ के साथ लोन के सिलसिले में निकले थे। जबकि कैशियर बैंक में काम निपटा रहे थे। उनके जाने के करीब दस मिनट बाद चार की संख्या में अपराधी मैनेजर से मिलने के बहाने बैंक के अंदर घुस गये। सभी लुटेरे भोजपुरी में बात कर रहे थे और उनके चेहरे ढंके हुये थे। बात करने के दौरान ही लुटेरों ने पिस्टल भिड़ा कैशियर को कब्जे में ले लिया और चाबी छीन ली। उसके बाद महज पांच मिनट के अंदर ही नौ लाख लाख रुपये लूट कर भाग गये। जाते-जाते लुटेरे सीसीटीवी, डीवीआर और एक कम्प्यूटर भी लेते गये। कैशियर की सूचना पर वह बैंक पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Etwa Shahpur Bhojpur – शाहपुर के इटवा स्थित मध्य बिहार बैंक में हुई वारदात

Bijay singh

Most Popular