HomeNewsमारपीट के दौरान तलवार से जख्मी बुजुर्ग की मौत

मारपीट के दौरान तलवार से जख्मी बुजुर्ग की मौत

Lilari Bhojpur – इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में तोड़ा दम

आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के लीलारी गांव (Lilari Bhojpur) में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गई। बुधवार की शाम इलाज के दौरान उसने आरा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक लीलारी गांव निवासी सरुपा सिंह का 65 वर्षीय पुत्र राज कुमार सिंह है।

jay kumar

चरपोखरी थाना क्षेत्र के लीलारी गांव में 29 अगस्त को घटी थी घटना

मृतक के परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व 29 अगस्त को जमीनी विवाद को लेकर गांव (Lilari Bhojpur) के ही दूसरे पक्ष से मारपीट हुई थी। जिसमें मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से वार कर जख्मी कर दिया था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। लगभग 2 महीने इलाज चलने के बाद हालत में कोई सुधार नही होने के कारण आज सुबह बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। बावजूद इसके परिजन उन्हें पटना नही ले जाकर उनका इलाज सदर अस्पताल में ही करा रहे थे। जहां बुधवार की शाम उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि मृतक को सिर्फ दो पुत्र गुप्तेश्वर सिंह एवं रामजी सिंह है। मृतक की पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Perhap Bhojpur – सहार थाना के पेरहाप पश्चिम टोला में युवक को सरेशाम गोलियों से भून डाला

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular