Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजबैंक लुटेरों की तलाश में भोजपुर से बक्सर तक छापेमारी

बैंक लुटेरों की तलाश में भोजपुर से बक्सर तक छापेमारी

Bhojpur Buxar – पुलिस की तीन विशेष टीम कर रही लुटेरों की तलाश

मोबाइल सर्विलांस की भी ली जा रही मदद

Bhojpur Buxar आरा/शाहपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में लूट की घटना के बाद पुलिस की तफ्तीश काफी तेज हो गयी है। एक्शन में आयी पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। भोजपुर से लेकर बक्सर तक लुटेरों की तलाश की जा रही है। इसके लिये एसपी के निर्देश पर तीन विशेष टीम बनायी गयी है। एक टीम भोजपुर जबकि दूसरी बक्सर में छापेमारी कर रही है। जिले के दक्षिणी इलाके पर पुलिस का काफी फोकस है। इसे लेकर पुलिस दक्षिणी इलाके में भी छापेमारी कर रही है। वहीं लुटेरों के यूपी की ओर भागने की भी आशंका है। इस आधार पर भी पुलिस छापेमारी कर रही है। मोबाइल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। एसपी हर किशोर राय पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

jay kumar

दियारे से लेकर जेल में बंद अपराधियों तक पर नजर

इधर, भोजपुर के दियारे से लेकर जेल में बंद अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। बक्सर जिले के भी कुछ अपराधी पुलिस की रडार पर हैं। हालांकि 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस को अबतक कोई खास क्लू नहीं मिल पाया है। बता दें कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की इटवा शाखा में धाला बोल कर अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिये थे। उसके बाद अपराधी बाइक से बक्सर की ओर भाग गये थे।

Ara court – गवाही नहीं देने पर कोर्ट हुआ नाराज, थानाध्यक्ष सहित दो दारोगा को कस्टडी में लेने का आदेश

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular