HomeNewsइटवा बैंक लूट कांड में तीन संदिग्ध हिरासत में

इटवा बैंक लूट कांड में तीन संदिग्ध हिरासत में

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बैंक लूट (Itwa bank robbery) के मामले में पुलिस की छापेमारी तेज हो गयी है। लूट के तीसरे दिन भी भोजपुर और बक्सर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी होती रही। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। तीनों की निशानदेही पर छापेमारी भी तेज कर दी गयी है। हालांकि तीन संदिग्धों को हिरासत में लिये जाने की पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गयी है।

jay kumar

Itwa bank robbery – तकनीक सूत्र के आधार पर लुटेरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस तकनीकी आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है। इसके लिये डीआईयू की टीम को भी लगाया गया है। वहीं Itwa bank robbery बैंक कैशियर से पूछताछ में मिली जानकारी और हुलिया के आधार पर भी लुटेरों की खोज की जा रही है। लाइनर की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

लुटेरों की गिरफ्तारी को तीसरे दिन भी भोजपुर और बक्सर में होती रही छापेमारी

ऐसा माना जा रहा है कि लूट में इधर, लुटेरों की बोलचाल की भाषा के आधार पर घटना में स्थानीय गिरोह का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है। इसके लिये भोजपुर और बक्सर के साथ यूपी के भी कुछ अपराधी रडार पर हैं। जेल में बंद और पूर्व में बैंक लूट जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों पर भी पुलिस की नजर है।

विदित हो कि Itwa bank robbery मंगलवार की शाम करीब चार बजे दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की इटवा शाखा में धाला बोल कर अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिये थे। इस मामले में चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना के तुरंत बाद बैंक पहुंचे एसपी हर किशोर राय द्वारा लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये तीन टीम गठित की गयी है। उसके बाद से ही टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular