Monday, May 12, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराघर से निकला बच्चा खेलते-खेलते नाले में जा गिरा और चली गयी...

घर से निकला बच्चा खेलते-खेलते नाले में जा गिरा और चली गयी जान

Ramji - Majhauwa: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां बांध स्थित नाला में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।

Ramji – Majhauwa: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां बांध स्थित नाला में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

  • हाइलाइट : Ramji – Majhauwa
    • ननिहाल आए बालक की नाला में डूबने से मौत
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शहर के मझौवां बांध स्थित नाला के समीप रविवार की सुबह घटी घटना

आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध स्थित नाले में डूबने से ननिहाल आए बक्सर के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान वह नाले में जा गिरा और डूब गया। हादसे को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मृत बच्चा बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी नागेंद्र साह का दो वर्षीय पुत्र रामजी कुमार था।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

नगेन्द्र साह ने बताया कि शनिवार को उनके साले रोहित कुमार का तिलक था। उसमें भाग लेने वह शनिवार की सुबह अपने पूरे परिवार के साथ ससुराल मझौंवा आये थे। रविवार की सुबह तिलक सम्पन्न होने के बाद घर के सभी लोग कुछ काम में व्यस्त थे।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इसी बीच उनका पुत्र रामजी खेलते-खेलते घर से निकल गया। उसी दौरान वह नाला में गिर गया और डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौजूद लोगों की सूचना पर घर के लोग पहुंचे और उसे नाला से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

बताया जा रहा है कि मृत बच्चा तीन भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां सुनीता देवी, भाई अनंत कुमार और सन्नी कुमार है। हादसे के बाद उसके ननिहाल और घर में रोना-धोना मचा है। भांजे की मौत से मामा की शादी की खुशी मातम में बदल गया। बच्चे की मौत के बाद मां सुनीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!