Homeआरा भोजपुरबिहियातीयर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव के समीप बड़ी घटना

तीयर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव के समीप बड़ी घटना

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को मारी टक्कर, देवर की मौत

Yadopur: भोजपुर के बिहिया प्रखंड अंतर्गत तीयर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में देवर की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Yadopur
  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को मारी टक्कर, देवर की मौत
  • इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • तीयर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव के समीप सोमवार की शाम घटी घटना
  • डेढ़ माह में उजड़ गया पत्नी के मांग का सिंदूर

आरा। जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में देवर की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की जख्मी भाभी का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मनिया डिहरी गांव निवासी विनोद शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। वह पंजाब के लुधियाना में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जबकि जख्मी उसकी चचेरी भाभी तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव निवासी धनेश शर्मा की 30 वर्षीया पत्नी रीमा देवी है।

Yadopur : अज्ञात वाहन सवार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

इधर, मृतक के भाई दीपक शर्मा ने बताया कि वह अपनी चचेरी भाभी रीमा देवी को बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव अपनी फुआ कुसुम देवी के घर छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान यादोपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन सवार ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उसकी भाभी रीमा देवी का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जबकि उसके भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना ले जाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़ा था। उसकी शादी इसी वर्ष 20 अप्रैल को हुई थी। उसके परिवार में पत्नी अंजली कुमारी व दो भाई रजनीश, आशीष एवं एक बहन पूजा है। घटना के बाद मृतक के घर में रोना धोना मच गया। घटना की सूचना मिलने की पत्नी अंजली कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular