Homeबिहारबक्सरबक्सर सड़क हादसे में आरा के युवक की मौत, पत्नी घायल

बक्सर सड़क हादसे में आरा के युवक की मौत, पत्नी घायल

Bihar/Ara/Manji Paswan to Bara Basantpur: बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय गांव के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में आरा के युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसन दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका का आरा शहर के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक (Manji Paswan to Bara Basantpur) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी लालबाबू पासवान का 29 वर्षीय पुत्र मंजी पासवान है। वह महाराष्ट्र में निजी कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत था। जख्मी मृतक की पत्नी लीलावती देवी है। इधर, मृतक के पिता लालबाबू पासवान ने बताया कि वह मुंबई से शनिवार को ही अपने गांव आया था। शनिवार की शाम जब वह अपनी पत्नी लीलावती देवी के साथ बाइक द्वारा अपने साढु चितरंजन पासवान की बेटी दुर्गा कुमारी के शादी में शामिल होने के लिए बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव गया था।

रविवार की सुबह जब वह अपनी पत्नी के साथ वापस बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान कोरानसराय गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस द्वारा दोनों को इलाज के लिए डुमरांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही लीलावती देवी का इलाज आरा शहर में स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular