HomeNewsजगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवां गांव में फायरिंग: युवक रेफर

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवां गांव में फायरिंग: युवक रेफर

Mantosh injured in Bimwan firing:इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर 

Banti Pandey

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवा गांव में शनिवार की शाम एक युवक को गोली लग गई। गोली उसके दाएं साइड सीने में लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवा गांव निवासी सजीवन राम का 20 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार है। गोली उसके दाएं साइड सीने में लगी हुई है, जो अंदर फसी है। वह पेशे से मजदूर है। 

Mantosh injured in Bimwan firing:गृह प्रवेश में शामिल होने गया था युवक, गोली लगने से जख्मी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवां गांव में फायरिंग: युवक रेफर
Mantosh injured in Bimwan firing

जख्मी के साथ रहे लोगो का कहना था कि विमवा गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां आज गृह प्रवेश था। जिसमें शामिल होने के लिए वह गया था। इसी दरमियान हथियारबंद लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके बाएं साइड सीने में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद शश हथियारबंद लोग भाग निकले। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया।

सूचना मिलते ही अगिआंव विधायक मनोज मंजिल, भाकपा माले नेता दिलराज प्रीतम सदर अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। जगदीशपुर थाना इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जख्मी को गोली मारी गई है या हर्ष फायरिंग के दौरान लगी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular