Homeस्वास्थ्यभोजपुर मे गोली लगने से दो जख्मी: आरा के डाॅ. विकास ने...

भोजपुर मे गोली लगने से दो जख्मी: आरा के डाॅ. विकास ने बचायी जान

Bullet Wounded: रात्रि में दोनो का ऑपरेशन कर गोली से डैमेज पार्ट को किया रिपेयर

दोनो मरीजों को दो-दो युनिट चढाया गया खून

खबरे आपकी बिहार आरा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की शाम गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग समेत दो लोगो की डाक्टर विकास ने जान बचाई। उन्होंने शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लीनिक में दोनो का ऑपरेशन किया। आपरेशन के बाद दोनो मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

Bullet Wounded: गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग समेत दो की डाॅ. विकास ने बचायी जान

भोजपुर मे गोली लगने से दो जख्मी: आरा के डाॅ. विकास ने बचायी जान
भोजपुर मे गोली लगने से जख्मी: आरा के डाॅ. विकास ने बचायी जान

जानकारी के अनुसार बिहिया के कौडिया गांव में गोली लगने से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी 65 वर्षीय चंद्रमणि सिंह उर्फ भिखारी सिंह जख्मी हो गये थे। गोली उनके दायें साइड पंजरी में लगी थी। सर्जन डॉ.विकास सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को गोली दाहिने साइड पंजरी में लगी थी, जो लीवर में फंस गई थी। गोली फंसने से लीवर पूरी तरह फट गया था। इसके कारण खून काफी बह गया है। शरीर के डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया और तत्काल उन्हें दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जाएगा। गोली के बुलेट को निकाल दिया गया है।

चिकित्सक ने बताया की जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवां गांव में गोली से जख्मी युवक मंतोष कुमार का भी ऑपरेशन किया गया। गोली उसके दाएं साइड सीने के ऊपर लगी थी। जो आर-पार हो गई थी। उसके डैमेज पार्ट को रिपेयर कर दिया। उसे भी दो युनिट ब्लड चढाया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular