HomeNewsद्वार पूजा के समय हर्ष फायरिंग: गोली लगने से बुजुर्ग जख्मी

द्वार पूजा के समय हर्ष फायरिंग: गोली लगने से बुजुर्ग जख्मी

One injured in Kaudiya firing: बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की शनिवार की रात की घटना

jay kumar

जख्मी बुजुर्ग का आरा बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में शनिवार की रात दरवाजे पर बारात लगाने के दौरान एक बुजुर्ग को गोली लग गई। गोली बुजुर्ग की दायें साइड पंजरी में लगी है। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल कराया जा रहा है। जख्मी बुजुर्ग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी 65 वर्षीय चंद्रमणि सिंह उर्फ भिखारी सिंह है। गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

One injured in Kaudiya firing: समधियाने में बारात गये बुजुर्ग को द्वार पूजा के समय लगी गोली

जख्मी के भतीजे अजीत सिंह ने बताया कि उनके चाचा का कौड़िया गांव में समधियाना है। वहां गांव से शनिवार को बारात गयी थी। उनके चाचा को दोनों पक्ष से न्योता मिला था। ऐसे में बारात में शामिल होने के लिये वह शनिवार दोपहर ही कौड़िया गांव चले गये थे।देर शाम में दरवाजे पर बारात आयी और समधी मिलन के बाद बारात लग रही थी। उसी दौरान अचानक उनको गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

One injured in Kaudiya village firing
One injured in Kaudiya village firing

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली कैसे लगी? सूचना मिलने पर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हर्ष फायरिंग सहित अन्य एंगल से तफ्तीश कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular