Manu Kumar Rai: जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के आलेखी टोला गांव निवासी बिजेंद्र राय का 26 वर्षीय पुत्र मनु कुमार राय है।
- हाइलाइट: Manu Kumar Rai
- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
- दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था युवक
आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिम साइड डाउन लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के आलेखी टोला गांव निवासी बिजेंद्र राय का 26 वर्षीय पुत्र मनु कुमार राय है। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
इधर, मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली से ट्रेन द्वारा गांव लौट रहा था। इसी क्रम में वह आरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां गीता देवी एवं एक भाई विकास कुमार है। घटना के बाद मृतक की मां गीता देवी में परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

